सरकार ने 2023-24 में पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की। योजना को माननीय प्रधानमंत्री ने 17.09.2023 को आरंभ किया था।
इस योजना का उद्देश्य 18 व्यवसायों के कारीगरों और शिल्पकारों को अंतिम छोर तक सहायता प्रदान करना है जो अपने हाथों और औजारों से काम करते हैं। योजना के घटकों में पीएम विश्वकर्मा प्रमाणपत्र और आईडी कार्ड, कौशल उन्नयन, टूलकिट प्रोत्साहन, ऋण सहायता, डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन और विपणन सहायता के माध्यम से मान्यता शामिल है। इस योजना को पूरे देश में लागू किया गया है और इसके लाभ शुरू हो गए हैं।
योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की राज्य/संघ राज्य क्षेत्रवार कुल संख्या का विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।
यह जानकारी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
****
एमजी/एआर/वीएस/एसएस
अनुलग्नक
दिनांक 17.09.2023 को योजना के शुभारंभ से लेकर दिनांक 03.08.2024 तक पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की राज्य/संघ राज्य क्षेत्रवार कुल संख्या का विवरण नीचे दिया गया है:
| क्रम संख्या | राज्य/संघ राज्य क्षेत्र | नामांकन/प्राप्त आवेदनों की संख्या |
| आंध्र प्रदेश | 20,35,847 | |
| अरुणाचल प्रदेश | 2,222 | |
| असम | 6,51,869 | |
| बिहार | 15,71,358 | |
| छत्तीसगढ़ | 9,44,949 | |
| गोवा | 34,934 | |
| गुजरात | 14,22,405 | |
| हरियाणा | 6,91,412 | |
| हिमाचल प्रदेश | 1,77,016 | |
| जम्मू और कश्मीर | 4,44,329 | |
| झारखंड | 2,59,684 | |
| कर्नाटक | 28,38,346 | |
| केरल | 46,541 | |
| मध्य प्रदेश | 28,98,792 | |
| महाराष्ट्र | 12,60,055 | |
| मणिपुर | 71,507 | |
| मेघालय | 4,862 | |
| मिजोरम | 7,863 | |
| नगालैंड | 18,227 | |
| ओड़िशा | 5,75,137 | |
| पंजाब | 1,53,678 | |
| राजस्थान | 18,91,766 | |
| सिक्किम | 3,634 | |
| तमिलनाडु | 8,42,618 | |
| तेलंगाना | 2,61,872 | |
| त्रिपुरा | 50,471 | |
| उत्तर प्रदेश | 28,67,237 | |
| उत्तराखंड | 2,61,733 | |
| पश्चिम बंगाल | 7,74,507 | |
| अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह | 1,250 | |
| चंडीगढ़ | 509 | |
| दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली | 6,344 | |
| दिल्ली | 29,286 | |
| लदाख | 5,093 | |
| लक्षद्वीप | 170 | |
| पुडुचेरी | 4,449 | |
| कुल | 2,31,11,972 | |
