प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” की शुरुआत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने 11 किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि डिजिटली ट्रांसफर किए, जिनमें उत्तराखंड के जसपाल सिंह भी थे। योजना के तहत उत्तराखंड में कुल 9.73 लाख किसानों का पंजीकरण हुआ है, जिसमें से 4 लाख से अधिक लाभार्थियों के नाम पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड हो चुके हैं।
