उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने वसंतोत्सव-2026 की स्मृतियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘फ्लोरल हीलिंगः नेचर्स पाथ टू वेल-बीइंग’ का विमोचन किया।
SHABD,Dehradun, August 14,
उत्तराखंड: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ‘फ्लोरल हीलिंग’ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने वसंतोत्सव-2026 की स्मृतियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘फ्लोरल हीलिंगः नेचर्स पाथ टू वेल-बीइंग’ का विमोचन किया। उद्यान विभाग की ओर से तैयार इस पुस्तक में वसंतोत्सव के दौरान आयोजित पुष्प प्रदर्शनी, प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों को संजोया गया है। राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक उत्तराखंड की प्रकृति, जैव विविधता और पुष्प उत्पादन की संभावनाओं का जीवंत दस्तावेज है। उन्होंने पुष्प उत्पादन को रोजगार, पर्यटन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर जोर दिया।
