Spread the love

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी ने आज उत्तराखंड की तीन विभूतियों को पद्म पुरस्कारों द्वारा सम्मानित किए जाने पर भारत सरकार और पद्म पुरस्कारों की जूरी का आभार जताया है।

श्री बलूनी ने उत्तराखंड की तीन विभूतियों को एक साथ पद्म पुरस्कार दिए जाने पर प्रसन्नता जताते हुए पुरस्कृत विभूतियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। विश्वविख्यात पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्म विभूषण, प्रसिद्ध लोक गायक प्रीतम भरतवाण एवं विख्यात छायाकार (फोटोग्राफर ) अनूप शाह को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए जाने की आज घोषणा की गयी।

श्री बलूनी ने कहा की मोदी सरकार के समय देश में योग्य व्यक्ति और सही पात्र को पारदर्शी तरीके से सम्मान प्राप्त हो रहा है। उत्तराखंड जैसे छोटे से राज्य से तीन विभूतियों को एक साथ सम्मानित किया जाना उत्तराखंड की मेधा और मिट्टी का सम्मान है।

श्री बलूनी ने कहा कि मोदी सरकार के समय निसंदेह उत्तराखंड को भरपूर स्नेह और सम्मान मिला है जिसके लिए वे प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार प्रकट करते हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *