Spread the love

 

कोटद्वार। साप्ताहिक पत्र ठहरो के सम्पादक स्व. भूपेन्द्र सिंह नेगी की 24वीं पुण्यतिथि पर पत्रकारों द्वारा उन्हें श्रद्धाजंलि दी गयी। साथ ही उनके द्वारा पत्रकारिता तथा समाज हित में किये गये कार्यो के लिए याद किया गया। वरिष्ठ पत्रकार नागेन्द्र उनियाल ने उन्हें एक महान पत्रकार बताते हुए कहा कि, आज समाजहित में उनके बताये मार्ग का अनुशरण करते करने की आवश्यकता है।

देवीरोड स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम पत्रकारों ने स्व. भूपेन्द्र सिंह नेगी सर्वहारा की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। 1935 में जन्मे स्व. भूपेन्द्र सिंह नेगी ने वर्ष 1969 में साप्ताहिक ठहरो समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया था, लेकिन 14 अप्रैल 1997 में भूपेन्द्र सिंह नेगी का देहांत हो गया था, भूपेन्द्र सिंह नेगी के देहांत के बाद उनके सबसे बड़े पुत्र सुधीन्द्र नेगी ने ठहरो का प्रकाशन जारी रखा। जो स्व. भूपेन्द्र सिंह नेगी के आदर्शो एवं सिद्धांतों पर चलते हुए वर्ष 2005 के बाद दुदुंभि के नाम भी प्रकाशित हो रहा है। इस मौके पर सर्वसम्मति से पत्रकार स्व. भूपेन्द्र सिंह नेगी के नाम पर कोटद्वार- कलालघाटी-सिगड्डी मोटर मार्ग से झंडीचौड की तरफ जाने वाले मोटर मार्ग का नाम स्व. भूपेन्द्र सिंह नेगी के नाम से रखे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे आगामी नगर निगम की बोर्ड बैठक में पारित करवाने के लिए बोर्ड के समक्ष रखा जायेगा। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार नागेन्द्र उनियाल, सुधीन्द्र नेगी, मनोज नौडियाल, चन्द्रेश लखेड़ा,सूरज कुकरेती, हिमांशू बडोनी, कमल बिष्ट,दिनेश गुसांई, सुभाष नौटियाल, महावीर सिंह, पार्षद अमित नेगी मौजूद थे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *