Spread the love

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने विश्व रेडियो दिवस पर रेडियो के श्रोताओं को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर रेडियो के सभी श्रोताओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि रेडियो एक शानदार माध्यम है, जिससे सामाजिक संपर्क गहरा होता है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं! रेडियो के सभी श्रोताओं को बधाई और हमें उन सभी पर गर्व है जो नवीन सामग्री और संगीत के साथ रेडियो को आकर्षक बनाए हुए हैं। यह एक शानदार माध्यम है, जो सामाजिक संपर्क को गहरा बनाता है। व्यक्तिगत रूप से मन की बात के माध्यम से मैंने खुद इसके सकारात्मक प्रभाव को महसूस किया है।”

***

एमजी/एएम/एके/डीसी


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *