Spread the love

जल शक्ति मंत्रालय

वॉटर हीरोज प्रतिस्पर्धा 2.0

 PIB Delhi

जल शक्ति मंत्रालय के प्राथमिक उद्देश्यों में से एक देश में जल संरक्षण को जनांदोलन बनाना और पानी के प्रति चेतना को मजबूत बनाना है। इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय ने जल संरक्षण एवं प्रबंधन जैसे अहम विषय पर लोगों तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से 1 सितंबर, 2020 से ‘वॉटर हीरोज- शेयर योर स्टोरीज’ (जल नायक- अपनी कहानी बताएं) प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया है।

इस वॉटर हीरोज प्रतियोगिता से पूरे भारत से जल संरक्षण में सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं को प्रोत्साहन मिलने और उनके संग्रहित होने की उम्मीद है। यह भी उम्मीद है कि देश में ऐसे प्रयासों के प्रचार से इस क्षेत्र में ज्यादा परिवर्तनकारी प्रयासों को प्रोत्साहन मिलेगा। पुरस्कारों पर विचार के लिए हर महीने (सितंबर, 2020 पुरस्कार से) से प्रविष्टियां आमंत्रित की जाएंगी। पुरस्कार के लिए हर महीने अधिकतम 10 प्रविष्टियों पर विचार किया जा सकता है। सभी चयनित प्रविष्टियों को 10,000 रुपये (प्रत्येक) का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी भागीदारों को 1-5 मिनट (300 शब्दों के लेख और कुछ फोटोग्राफ सहित) के विशेष वीडियो के माध्यम से जल संरक्षण पर अपनी सफलता की कहानी पोस्ट करनी होगी, जिसमें जल संसाधनों के संरक्षण तथा प्रबंधन की दिशा में किए गए प्रयासों और उल्लेखनीय योगदानों का वर्णन करना होगा।

इसमें भाग लेने वाले माईगॉव पोर्टल (www.mygov.in) पर अपने वीडियो (अपने यूट्यूब वीडियो के लिंक के साथ) साझा कर सकते हैं। माईगॉव पोर्टल के अलावा waterheroes.cgwb@gmail.com पर भी प्रविष्टियां भेजी जा सकती हैं। प्रतिभागियों को कमेंट सेक्शन में सिर्फ अपने वीडियो के यूट्यूब लिंक का उल्लेख करने और पूरा वीडियो अपलोड नहीं करने की सलाह दी जाती है। यह प्रतियोगिता 31 अगस्त, 2021 को समाप्त हो जाएगी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *