Spread the love

भारत और ब्रिटेन ने मुक्‍त व्‍यापार समझौते के लिए प्रतिबद्धता दोहराई

newsonair

भारत और इंग्‍लैंड ने आपसी मुक्त व्यापार समझौते के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में प्रारंभिक उपायों के तौर पर दोनों पक्ष सीमित व्यापार समझौते करेंगे।

यह घोषणा संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति की 14वीं बैठक के दौरान की गई जिसका आयोजन कल वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए हुआ था। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इंग्‍लैंड की अंतर्राष्ट्रीय व्यापार राज्य मंत्री एलिजाबेथ ट्रस ने बैठक की संयुक्‍त अध्‍यक्षता की। वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी और इंग्‍लैंड के उनके समकक्ष अंतर्राष्ट्रीय व्यापार राज्यमंत्री रानिल जयवर्धने भी इस बैठक में उपस्थित थे।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए श्री गोयल और सुश्री ट्रस के बीच एक विचार-विमर्श नई दिल्ली में इस वर्ष बाद में होगा।

बातचीत को गति देने के लिए श्री पुरी और श्री जयवर्धने के बीच मासिक बैठकें होंगी। दोनों पक्षों ने विशेष रूप से कोविड-19 महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग करने का भी संकल्प किया।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *