Spread the love

आमजन को आसानी से सुलभ होने वाला पारले-जी बिस्कुट ने मई में बिक्री के रिकॉर्ड तोड़ दिए। दरअसल कोविड-19 की महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाडन के दौरान बीच भले ही तमाम बिजनेस नुकसान झेल रहे हों, लेकिन पारले-जी बिस्कुट की इतनी बिक्री हुई है कि पिछले 82 सालों का रेकॉर्ड टूट गया। हालांकि, कंपनी ने बिक्री के आंकड़े तो नहीं दिए लेकिन ये जरूर कहा कि मार्च, अप्रैल और मई महीने पिछले 8 दशकों में उसके सबसे अच्छे रहे हैं।

दरअसल मात्र 5 रुपये में मिलने वाला पारले-जी बिस्कुट का पैकेट सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने वाले प्रवासियों के लिए भी खूब मददगार साबित हुआ है। किसी ने खुद खरीद के खाया, तो किसी को दूसरों ने मदद के तौर पर बिस्कुट बांटे। पारले प्रोडक्ट्स के कैटेगरी हेड मयंक शाह ने मंगलवार को कहा कि कंपनी का कुल मार्केट शेयर करीब 5 फीसदी बढ़ा है और इसमें से 80-90 फीसदी ग्रोथ पारले-जी की सेल से हुई है।

उल्लेखनीय है कि साल 1938 से ही पारले जी बिस्कुट भारत में जाना पहचाना हुआ एक नाम है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *