Spread the love


 आयोग ने दिल्ली और गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्तों तथा मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी

रिपोर्ट में जांच की स्थिति और पीड़िता को दिए गए मुआवजे, यदि कोई हो, से संबंधित जानकारी शामिल होने की उम्मीद है

PIB Delhi

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को  उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया। कथित तौर पर, आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और दिल्ली के कश्मीरी गेट बस टर्मिनल पर छोड़ दिया।

आयोग ने यह माना कि यदि समाचार रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। इसलिए, आयोग ने दिल्ली और गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्तों तथा मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में जांच की स्थिति और पीड़िता को दिए गए मुआवजे, यदि कोई हो, से संबंधित जानकारी शामिल होने की उम्मीद है।

31 अगस्त 2026 की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक लड़की अपने चचेरे भाई से मिलने सेक्टर 63 के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह अपना स्टॉप मिस कर गई और परी चौक पर उतर गई। खबरों के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 63 जाने की पुष्टि करने के बाद वह वहां से दूसरी बस में चढ़ गई।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *