यह प्रश्नोत्तरी 10 अक्टूबर 2026 तक 14 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली रहेगी
PIB Delhi
अपने 33वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) भारत ने माईगव के सहयोग से आज ‘ह्यूमन राइट्स क्विज़ 2026: सेलिब्रेटिंग लाइफ, लिबर्टी, इक्वालिटी एंड डिग्निटी’ का शुभारंभ किया। यह ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी (क्विज़)10 अक्टूबर 2026 तक माईगव प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी। इसमें 14 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं।
इस प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य मानवाधिकारों, मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम (पीएचआरए), 1993 और देश भर में मानवाधिकारों को बढ़ावा देने तथा उनकी रक्षा करने में एनएचआरसी के कार्यों, शक्तियों और दायित्वों के बारे में सभी को जागरूक करना है।
प्रतिभागियों को 300 सेकंड के भीतर अधिकतम 15 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 15,000 रुपये, 10,000 रुपये और 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा, अन्य सात विजेताओं में से प्रत्येक को 2,000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
मानवाधिकार प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देशों हेतु प्रतिभागी माईगव पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं: https://quiz.mygov.in/quiz/human-rights-quiz-2026-celebrating-life-liberty-equality-and-dignity/.
