उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे के बाद शुद्धिकरण मामले के विरोध में आज उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्य की राजधानी देहरादून में सचिवालय कूच किया।
SHABD,Dehradun, September 1,
उत्तराखंड : कांग्रेस ने देहरादून में सचिवालय कूच किया
उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे के बाद शुद्धिकरण मामले के विरोध में आज उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्य की राजधानी देहरादून में सचिवालय कूच किया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस के कई विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सचिवालय कूच के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस ने शुद्धिकरण करने वाले संगठन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की है।
बाइट : आलोक शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
