कोटद्वार राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती 10 कोरोना संक्रमितों में से 7 के ठीक हो जाने पर आज उन्हें घर भेज दिया गया।।सीएमएस डा0 वीसी काला ने कहा कि वर्तमान में राजकीय बेस हास्पिटल में दस कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा था, जिसमें से सात बिल्कुल स्वस्थ हो गये तथा उनकी अब रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अब घर भेज दिया है, जबकि 13 मरीजों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
आज सुबह वन एवं पर्यावरण मंत्री व स्थानीय विधायक डॉ. हरक सिंह रावत जी की मौजूदगी में बेस चिकित्सालय के स्टाफ द्वारा फूलों की वर्षा करते हुए ठीक हो चुके कोरोना संक्रमितों को विदाई दी गयी जिसके बाद वे अपने घर जा चुके है।। इस मौके पर मंत्री हरक सिंह रावत जी ने बेस चिकित्सालय में कोरोना संक्रमितों का इलाज करने वाले चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य स्टाफ का धन्यवाद किया व दिनरात एक करके कोरोना योद्धा के रूप में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए कार्य के लिए भी बधाई दी।
