‘जिंदगी’ के लिए सबसे आगे दौड़े बुजुर्ग और दिव्यांग, देहरादून में हॉफ मैराथन
जिंदगी के लिए सड़कों पर बुजुर्ग और दिव्यांग नशे के बिरोध में निकले तो लोगो के लिए मिसाल बन गए।देहरादून सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा।
नशे के खिलाफ पुलिस की हॉफ मैराथन दौड़ में देहरादून
शहर की सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा देहरादून, राज्य पुलिस मैराथन दौड़ को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार सुबह हरी झंडी दिखाई।नशे के विरूद्ध इस दौड़ में कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने हिस्सा लिया
इस मैराथन में 21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। 20 हजार से ज्यादा लोगों ने दौड़ के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। 21 किलोमीटर दौड़ के विजेता को 1 लाख का पुरस्कार मिलेगा। मैराथन में 53 विदेशियों के साथ 22 राज्यों के धावकों ने हिस्सा लिया।
