Spread the love

भगवान बदरीनाथ की गाडू घड़ा (अभिषेक तेल कलश) यात्रा बुधवार दोपहर को डिम्मर गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पहुंची। मंदिर में पुजारी मोहन प्रसाद डिमरी ने तेल कलश की महाभिषेक पूजा की। इस दौरान गांव के लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए गाड़ू घड़ा पर पुष्प वर्षा कर भगवान बदरी विशाल के भजन गाए और देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

डिम्मर उमट्टा पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया कि 12 मई को यात्रा डिम्मर गांव से रवाना होकर जोशीमठ के नृसिंह मंदिर में पहुंचेगी। 13 मई को जोशीमठ से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी के साथ योगध्यान मंदिर पांडुकेश्वर और वहां से 14 मई को यात्रा उद्धव व कुबेर जी और शंकराचार्य की गद्दी सहित बदरीनाथ धाम पहुंचेगी।
15 मई को प्रात: 4:30 बजे मंदिर के कपाट खुलने पर भगवान का अभिषेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 मई तक डिम्मर गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में गाड़ू घड़ा का नित्यप्रति शृंगार, अभिषेक पूजा और भोग पूजा की जाएगी। इस मौके पर केंद्रीय पंचायत के महासचिव राजेंद्र डिमरी, अनुज डिमरी, टीका प्रसाद डिमरी, दिनेश डिमरी, गोवर्द्धन डिमरी और राकेश डिमरी आदि थे।

Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *