Spread the love

लॉकडाउन के चलते कई राज्यों में फंसे उत्तराखंड के प्रवासियों और मजदूरों को लाने का सिलसिला तेज कर दिया गया है। चंडीगढ़ से 3500 प्रवासियों को लाने के बाद अब गुरुग्राम में फंसे 3000 लोगों को लाने की कवायद तेज कर दी गई है।

गुरुग्राम में फंसे लोगों को लाने के लिए रोडवेज की 103 बसों को बुधवार शाम रवाना कर दिया गया। बसों को रवाना करने से पहले सैनिटाइज किया गया। चालकों-परिचालकों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए। चालकों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के तरीके बताए गए।
महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को लाने के लिए सरकार की ओर से अभियान तेज कर दिया गया है। इसी के तहत 103 बसों को गुरुग्राम रवाना किया गया है।
इनमें कुछ बसों को आईएसबीटी और हिल डिपो, जबकि बाकी बसों को हरिद्वार, ऋषिकेश व रुड़की से भेजा गया है। साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों में फंसे लोगों को भी एक जिले से दूसरे में पहुंचाने की कवायद तेज की गई है।

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *