Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश में और अधिक विदेशी निवेश आकर्षित करने की रणनीति पर गहन चर्चा के लिए बैठक की

@newsonair

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सभी संबद्ध पक्षों को निर्देश दिया है कि निवेशकों की सभी समस्‍याओं का समाधान सक्रियता के साथ किया जाना चाहिए और केन्‍द्र तथा राज्‍य सरकारों की आवश्‍यक मंजूरियां उन्‍हें निश्चित समयसीमा के भीतर मिल जानी चाहिए। श्री मोदी ने आज दिल्‍ली में एक बैठक में देश में अधिक विदेशी निवेश आकर्षित करने की रणनीति पर विस्‍तृत चर्चा की। बैठक में कोविड महामारी के मद्देनजर अर्थव्‍यवस्‍था को गति देने और स्‍थानीय निवेश को प्रोत्‍साहित करने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में कहा गया है कि देश में उपलब्‍ध मौजूदा औद्योगिक भूमि पर बुनियादी ढांचा विकसित करने की योजना बनाई जानी चाहिए और उद्योगों को आवश्‍यक वित्‍तीय सहयोग उपलब्‍ध कराना चाहिए। बैठक में देश में तेजी से निवेश लाने की विभिन्‍न रणनीतियों और घरेलू क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। राज्‍य को निवेश के लिए आकर्षित बनाने की नीतियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि विभिन्‍न मंत्रालयों द्वारा शुरू किये गये सुधार जारी रहने चाहिए और औद्योगिक विकास और निवेश को बाधित करने वाली समस्‍याओं का समयबद्ध ढंग से समाधान करना चाहिए। बैठक में वित्‍तमंत्री, गृहमंत्री, वाणिज्‍य और उद्योगमंत्री तथा वरिष्‍ठ अधिकारियों ने हिस्‍सा लिया।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *