Spread the love

कोरोना से जंग में इस्तेमाल होने वाले सामानों के उत्पादन के लिए स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) माइक्त्रो, स्मॉल, मीडियम इंटरप्राइजेज (एमएसएमई) को मात्र 5 फीसद की ब्याज दर पर 50 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक कर्ज दे रहा है। कर्ज लेने के लिए एमएसएमई को कोई गारंटी देने या गिरवी रखने की जरूरत नहीं होगी। इस कर्ज के लिए सिडबी कोई प्रोसेसिंग फीस भी नहीं ले रहा है और प्री-पेमेंट करने पर भी कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा।

सिडबी के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों के उत्पादन के साथ इनसे जुड़ी सेवा मुहैया कराने वाली सभी एमएसएमई के लिए यह कर्ज उपलब्ध है। इन उत्पादों में मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्स, दवाइयां जैसी चीजें शामिल हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *