विशाखापत्तनम में 19वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन: दिव्यांग कारीगरों की असाधारण प्रतिभा का उत्सव
एनडीएफडीसी योजनाओं के तहत 10 दिव्यांग लाभार्थियों को ₹40 लाख की ऋण राशि वितरित की गई आंध्र प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री एस अब्दुल नज़ीर ने बहुप्रतीक्षित 19वें दिव्य कला मेले का विशाखापत्तनम में आधिकारिक उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, लोकसभा सांसद श्री एम. श्रीभारत, राज्यसभा सांसद श्री जी. बाबू राव और अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह के दौरान एनडीएफडीसी योजनाओं के तहत 10 दिव्यांग लाभार्थियों को ₹40 लाख की रियायती ऋण राशि वितरित कर उनकी उद्यमशीलता आकांक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा सीएसआर भागीदारों एचपीसीएल, गेल इंडिया लिमिटेड, आईओसीएल और कोरोमंडल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से विभिन्न सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में दिव्यांगजनों की भागीदारी सक्षम करने के लिए सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर संबोधन में श्री एस. अब्दुल नज़ीर ने दिव्यांग कारीगरों के लिए शक्तिशाली मंच के रूप में दिव्य कला मेले की सराहना की। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ लाने में इस मेले की अनूठी भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा,…
