Author: udaen

अश्लील कंटेंट दिखाने और आईटी अधिनियम व अन्य लागू कानूनों का उल्लंघन करने के कारण पिछले दो वर्षों में 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म बंद किए गए

PIB Delhi सरकार ने डिजिटल मीडिया पर समसामयिक मामलों के प्रकाशकों और ऑनलाइन क्यूरेटेड कंटेंट ( ओटीटी प्लेटफॉर्म ) के प्रकाशकों के लिए एक संस्थागत व्यवस्था बनाने के मकसद से आईटी अधिनियम, 2000 के तहत 25.02.2021 को ‘सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021’ अधिसूचित किए थे। इन नियमों का भाग-III डिजिटल समाचार प्रकाशकों और ऑनलाइन क्यूरेटेड कंटेंट  ( ओटीटी प्लेटफॉर्म ) के प्रकाशकों के लिए आचार संहिता का प्रावधान करता है। शिकायतों का समाधान आईटी नियम, 2021 के प्रावधानों के तहत किया जाता है। आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 79 ( 3 )( बी ) में गैर-कानूनी कंटेंट को हटाने या उस तक पहुंच को बंद करने के लिए मध्यस्थों को सूचित करने का प्रावधान है। शिकायतों के आधार पर, सरकार नियमित रूप से ऐसे मध्यस्थों और ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई करती है। सरकार ने पिछले दो वर्षों में अश्लील कंटेंट दिखाने और आईटी अधिनियम की धारा 67 व 67 ए, बीएनएस की धारा 294, और महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 4 का उल्लंघन करने के कारण भारत में 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म को सार्वजनिक पहुंच के लिए बंद कर दिया है। सूचना और प्रसारण तथा संसदीय मामलों के राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज लोकसभा में श्री राजाभाऊ पराग प्रकाश वाजे द्वारा पूछे गए एक सवाल के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

टेलीविज़न और रेडियो सेवाओं के लिए नियामकीय संरचना को सरल बनाने के लिए दूरसंचार (टेलीविज़न, रेडियो और संबंधित सेवाएं) नियमावली, 2026 का प्रारूप

ब्रॉडकास्टर्स के लिए नियमों का पालन सरल बनाने और ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ (व्यवसाय करने की सुगमता) को बढ़ावा देने…



सरकार द्वारा वित्तीय सहायता, अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और वैश्विक प्रचार के माध्यम से भारतीय फिल्म निर्माताओं को समर्थन सरकार द्वारा वित्तीय…

लैंसडाउन तहसील दिवसः जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल मुख्य विकास अधिकारी ने विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और प्रत्येक शिकायत का…

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से मिली नयी राह; महेश कुमार ने दोबारा खड़ा किया सफल रेस्टोरेंट, बने अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा

कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल आत्मनिर्भर उत्तराखंड की प्रेरक कहानी; मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से महेश कुमार ने लिखी सफलता…

विकास कार्यों में देरी पर होगी जवाबदेही तय; जिलाधिकारी ने की जिला योजना की समीक्षा

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल धरातल पर दिखने चाहिए विकास के परिणाम; अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध कार्यों के…

जिलाधिकारी के निर्देशन में कोटद्वार में बाल श्रम के खिलाफ सघन अभियान, 14 वर्षीय बालक का रेस्क्यू

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल नाबालिग से काम कराने पर प्रतिष्ठान संचालक का चालान; 17 वर्षीय किशोर मिलने पर…

फ्यूज़ बल्ब पत्रकार: लोकतंत्र के अंधेरे को बढ़ाने वाली प्रवृत्ति

फ्यूज़ बल्ब पत्रकार: लोकतंत्र के अंधेरे को बढ़ाने वाली प्रवृत्ति पत्रकारिता का धर्म है—सत्ता से प्रश्न करना, समाज की आवाज़…

अंडमान-निकोबार में दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान पर प्रशिक्षण, 100 आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

अंडमान-निकोबार में दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान पर प्रशिक्षण, 100 आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा पोर्ट ब्लेयर, 20…

स्माइल योजना व्यापक पुनर्वास के माध्यम से ‘भिक्षावृत्ति मुक्त भारत’ की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है

पूरे देश के 216 शहरों में स्माईल भिक्षावृत्ति योजना लागू; इस योजना के अंतर्गत 10,200 से ज़्यादा लोगों का पुनर्वास…

एपीडा ने उत्तराखंड से इराक को 24 मीट्रिक टन फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज के पहले निर्यात में सहायता की

उत्तराखंड से मूल्यवर्धित कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के अवसरों का विस्तार करते हुए 24 मीट्रिक टन फ्रोजन फ्रेंच…

हितधारकों और आम जनता से परामर्श के लिए अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2026 का प्रारूप जारी किया गया

हितधारकों और आम जनता से परामर्श के लिए अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2026 का प्रारूप जारी किया गया PIB Delhi भारतीय…

एनएचआरसी, भारत ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के एक सरकारी विद्यालय में 1,000 रुपये खो जाने के बाद छात्राओं की तलाशी लेने, उनके साथ मारपीट करने तथा उन्हें कपड़े उतरवाने के लिए मजबूर करने की कथित घटना का स्वतः संज्ञान लिया

एनएचआरसी, भारत ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के एक सरकारी विद्यालय में 1,000 रुपये खो जाने के बाद छात्राओं…