Spread the love

घोषित की जाने वाली चीज़ें (Items to declare – Hindi)

हानिकारक कीटों और रोगों का आना रोकने के लिए न्यूज़ीलैंड में हमारी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर बहुत कड़ी प्रक्रियाएं हैं ( जिसे हम कहते हैं “बायो-सेक्यूरिटी (जैवसुरक्षा)”). इस वजह से न्यूजीलैंड, देश में कुछ वस्तुओं को लाने की अनुमति नहीं देता है। प्रतिबंधित(निषिद्ध) चीज़ों की जानकारी करें और $400 के जुर्माने से बचें।

न्यूजीलैंड में पहुंचने के बारे में हमारी जैव सुरक्षा वीडियो देखें (1:23)

न्यूज़ीलैंड में अनुमत चीज़ों के बारे में हमने कानून क्यों बनाए हैं?

न्यूज़ीलैंड का प्राकृतिक वातावरण, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी प्रसिद्ध है, और हमारे यहां बागवानी और कृषि उद्योग हैं , जिनसे पूरी दुनिया आयात करतीं हैं। न्यूज़ीलैंड में विजिटर के रूप में, हमारे देश को कीटों और रोगों से बचाए रखने में अपनी भूमिका निभाने का हम आपसे आग्रह करते हैं। देश में अनुमत चीज़ों के बारे में कानून का आपको पालन करना होगा, अन्यथा आपको कम से कम $400 NZD (न्यूज़ीलैंड डॉलर) का जुर्माना देना पड़ सकता है।

प्रतिबंधित वस्तुएं

कुछ चीजों का लाना उनकी पैकेजिंग और वह प्रसंस्कृत (प्रोसेस्ड) हैं या नहीं इस पर निर्भर है , पर कुछ चीज़ें आप निश्चित रूप से नहीं ला सकते हैं। इसमें शामिल है:

  • ताजे फल और सब्जियां
  • फूल और बीज (प्रसाद वाली चीज़ें शामिल)
  • ताजा मांस या मछली
  • अनाज और दालें
  • शहद और मधुमक्खी उत्पाद
  • टॉनिक (च्यवनप्राश सहित)

यदि आप ये चीज़ें लाने की योजना बना रहे हैं, तो कृपया इन्हें घर पर ही छोड़ दें। आप द्वारा लाई जाने वाली ये चीजें  बायो-सेक्यूरिटी (जैवसुरक्षा) कर्मचारियों के सामने घोषित करनी होंगी या आपके आने पर, एयरपोर्ट पर निर्धारित निशानों वाले कूड़ेदानों में इन्हें फेंकना होगा। यदि आप अपने साथ लाई जाने वाली ऐसी सारी चीज़ें घोषित नहीं करते , तो आप पर जुर्माना लगाया जाएगा और चीज़ें जब्त कर ली जाएंगी।

आप भारतीय मिठाईयां और वैफर्स ला सकते हैं-इनकी अनुमति है, लेकिन आगमन पर आप क्वारंटाइन अधिकारियों के सामने इन्हें अवश्य घोषित करें।

पर्वतारोहण, खेलकूद, और कैम्पिंग के उपकरण हालांकि प्रतिबंधित नहीं हैं, लेकिन इनका निरीक्षण कराना होगा। इस प्रकार के उपकरण, अन्य देशों से न्यूज़ीलैंड में ऐसी मिट्टी और वनस्पति सामग्री पहुंचा सकते हैं, जिनमें  कीट, रोग और बीज हो सकते हैं-ये सभी हमारे पर्यावरण और वन्यजीवन के लिए खतरा उत्पन्न कर सकते हैं।

यात्री प्रवेश पत्र भरें

न्यूज़ीलैंड में आने वाले सभी यात्रियों को यात्री आगमन (पैसेंजर अराइवल) कार्ड अवश्य भरना होगा।

यात्री आगमन कार्ड पर बायो-सेक्यूरिटी (जैवसुरक्षा) चीज़ों के बारे में प्रश्न हैं। देश में लाई गई चीज़ों के बारे में आपको यात्री आगमन कार्ड पर सत्य घोषणा करनी होगी, ताकि हम जांच कर सकें कि इन चीज़ों से न्यूज़ीलैंड को कोई खतरा है या नहीं। यदि आपके पास अघोषित बायो-सेक्यूरिटी (जैवसुरक्षा) चीज़ें पाई जाती हैं, तो आपको कम से कम $400 NZD (न्यूज़ीलैंड डॉलर) का जुर्माना देना पड़ेगा।

आप द्वारा जोखिम वाली चीज़ें घोषित करने पर क्या होता है?

क्वारंटाइन अधिकारी, आप द्वारा घोषित चीज़ों के बारे में अधिक प्रश्न पूछकर, तथा उनका निरीक्षण करके उनका मूल्यांकन करेंगे। आप द्वारा घोषित कुछ जोखिमपूर्ण चीज़ों को देश में अनुमति दी जा सकती हैः

  • यदि बायो-सेक्यूरिटी (जैवसुरक्षा) अधिकारी इससे संतुष्ट हो कि आपकी चीज़ों से कोई जोखिम नहीं होगी
  • यदि उनको सीमा पर हमारे द्वारा उपयुक्त तरीके से उपचारित (ट्रीट) किया गया हो।

हालांकि कुछ चीज़ें किन्हीं भी परिस्थितियों में देश में अनुमत नहीं हो सकती और उन्हें जब्त या नष्ट किया जा सकता है।

उपचार (ट्रीटमेन्ट) की आवश्यकता वाली चीज़ों को निजी स्वतंत्र ट्रीटमेन्ट कंपनियों को भेजा जाता है। ट्रीटमेन्ट के लिए भेजी चीज़ों को आप बाद में किसी अन्य तारीख पर वापस ले सकते हैं। नोट करें कि इससे एक खर्च जुड़ा हो सकता है।

यदि आपके पास अघोषित बायो-सेक्यूरिटी (जैवसुरक्षा) चीज़ें पाई जाती हैं, तो आपको तुरंत कम से कम $400 जुर्माना देना होगा।

न्यूज़ीलैंड में आप बहुत से भारतीय उत्पाद खरीद सकतें हैं

न्यूज़ीलैंड के विशेष सुपरबाजारों और दुकानों में , बहुत सी भारतीय खाद्य सामग्री आसानी से उपलब्ध है  .  न्यूज़ीलैंड की दुकानें जो भारतीय खाद्य सामग्री बेचतीं हैं उन्हें आप इंटरनेट पर ढूंड सकतें हैं .

आपकी सुविधा के लिए , न्यूज़ीलैंड के मुख्य शहरों की दुकानों की संकलित सूची रखी है .

दुकानों की सूची देखें [PDF, 523 KB]

और अधिक जानकारी प्राप्त करें

यदि न्यूज़ीलैंड में आप द्वारा लाई जा सकने वाली चीज़ों के बारे में आपके कोई प्रश्न हैं, तो कृपया info@mpi.govt.nz पर ईमेल करें।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *