जनपद रूद्रप्रयाग में 19 जनवरीए 2020 को पल्स पोलियो अभियान का चरण चलाया जाना है।
जनपद रूद्रप्रयाग में 19 जनवरीए 2020 को पल्स पोलियो अभियान का चरण चलाया जाना है। 19 जनवरीए 2020 को स्वास्थ्य विभाग को शतप्रतिशत पोलियो ड्राप्स पिलाने का लक्ष्य है तथा छूटे हुए बच्चों को टीम द्वारा अगले दो दिनों तक घर.घर जाकर पोलियो ड्राप्स पिलाई जाएगी। पुराने विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी सरदार सिंह चैहान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस पल्स पोलियो अभियानद्ध को सफल बनाये जाने हेतु बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस 19 जनवरी को 23ए658 0 से 05 साल तक केद्ध बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाये जाने का लक्ष्य है जिसमें कुल घरों की संख्या 53442 है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लक्ष्य को पूरा करने के लिए 298 पोलियो बूथ बनाये गए हैए 03 मोबाइल टीमए 02 ट्राजिट टीम है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कुल 1580 वैक्सीन वाइल की आवश्यकता होगी। मुख्य विकास अधिकारी ने अभियान से पूर्व सभी बूथ कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों को अभियान के सफल संचालन एवं गुणवत्ता युक्त सेवाओं को प्रदान किये जाने हेतु प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र एंव अन्य स्थलों पर आवश्यक प्रशिक्षण देने के निर्देश एण्सीण्एमण्ओण् डाॅ संजय तिवारी को दिए। बैठक में शिक्षा विभाग को जनपद के सभी विद्यालयों को अपने.अपने परिधिगत क्षेत्रों में जनजागरण हेतु रैली निकालनेए वाद.विवादए निबन्ध लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करनेए पंचायती राज विभाग को विकास खण्ड क्षेत्र समिति की बैठकों में अभियान की तिथियों क जानकारी आमजनमानस को देनेए विद्युत विभाग को अभियान के सफल संचालन हेतु जिला एवं विकास खण्ड स्तर तक कोल्ड चैन केन्द्रों में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करनेए पुलिस विभाग को ट्राजिंट बूथ व बस स्टेशन में बसों को रूकवाने में पल्स पोलियो टीम का सहयोग करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सदर वृजेश तिवारीए डाॅ शाकिब हुसैनए डीएचएमओ डाॅ निशा फत्र्यालए डीईओ माध्यमिक एल एस दानू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
