Spread the love

देहरादून जू में खुला प्रदेश का पहला स्नेक पार्क, अब करें किंग कोबरा और अजगर का दीदार

 

सार

  • राज्य के पहले स्नेक पार्क और कैक्टस पार्क का वन मंत्री ने किया उद्घाटन
  • राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा दून चिड़ियाघर

विस्तार

दून चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटकों को अब किंग कोबरा, वर्मीज अजगर, रसेल, भारतीय नाग, कामन सेंडबोआ, रेटीकुलेट पायथन, राक पायथन, वॉल पायथन, वाइन पायथन, धामण समेत 10 प्रजातियों के सांप देखने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा पर्यटक इन सांपों के साथ अमेरिका समेत कई देशों में पाई जाने वाली इगुआना प्रजाति की छिपकली को भी देख सकेंगे। वन मंत्री डॉॅ. हरक सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को दून चिड़ियाघर में स्नेक पार्क का उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में वन मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि दून चिड़ियाघर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान बना रहा है। वन मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आने वाले दिनों में दून चिड़ियाघर में पर्यटकों के लिए और अधिक सुविधाएं विकसित की जाएगी।

इसके लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने कहा कि स्नेक पार्क देश के चुनिंदा स्नेक पार्कों में से एक है। यह राज्य का पहला स्नेक पार्क है।

पार्क निदेशक पीके पात्रों ने बताया कि स्नेक पार्क में कुछ स्थानीय सांपों के अलावा दूसरे राज्योंा में पाए जाने वाले सांपों को रखा गया है। उद्घाटन कार्यक्रम में वन मंत्री के अलावा मेयर सुनील उनियाल गामा, मसूरी विधायक गणेश जोशी, मुख्य वन संरक्षक जीएस पांडे, प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान समेत तमाम अधिकारी, कर्मचारी व पर्यटक उपस्थित थे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *