Spread the love

उत्तराखंड: देहरादून: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले नेटवर्क का खुलासा

ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने खुलासा किया है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के मुताबिक, नेटवर्क से जुड़े लोग निवेश की रकम दोगुनी और तीन गुनी करने का लालच देकर लोगों को अपना शिकार बना रहे थे।

Story Line :

 SHABD,Dehradun, November 10,

अपराध / साइबर क्राइम

उत्तराखंड: देहरादून: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले नेटवर्क का खुलासा

 ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने खुलासा किया है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के मुताबिक, नेटवर्क से जुड़े लोग निवेश की रकम दोगुनी और तीन गुनी करने का लालच देकर लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड दुबई में बताया जा रहा है। मामले में उत्तराखंड में अब तक 12 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसटीएफ को आशंका है कि इस नेटवर्क के जरिए करीब 10 से 12 हजार लोग ठगी का शिकार हुए हैं। एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

अजय सिंह, एसएसपी, एसटीएफ


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *