Spread the love

उत्तराखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत नियमों के विरुद्ध दोहरी पेंशन का लाभ लेने वालों पर सरकार शिकंजा कसने जा रही है। समाज कल्याण विभाग को मिली एक हजार 270 शिकायतों की जांच में 970 लोग ऐसे पाए गए हैं, जो एक साथ दो पेंशन का लाभ ले रहे थे।

 SHABD,Dehradun, November 10,

स्लग– दोहरी पेंशन लेने वालों पर कार्रवाई की तैयारी (देहरादून)

प्रशासन / समाज कल्याण

उत्तराखंड: देहरादून: 970 लोग ले रहे थे नियमों के विरुद्ध दोहरी पेंशन

 उत्तराखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत नियमों के विरुद्ध दोहरी पेंशन का लाभ लेने वालों पर सरकार शिकंजा कसने जा रही है। समाज कल्याण विभाग को मिली एक हजार 270 शिकायतों की जांच में 970 लोग ऐसे पाए गए हैं, जो एक साथ दो पेंशन का लाभ ले रहे थे। समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मामले का संज्ञान लिया है। मंत्री ने कहा कि सरकार जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन उपलब्ध करा रही है, लेकिन कुछ लोग सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद सरकारी पेंशन के साथ समाज कल्याण विभाग की पेंशन भी ले रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के विरुद्ध दोहरी पेंशन लेने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाइट– खजान दास, समाज कल्याण मंत्री, उत्तराखंड


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *