Spread the love

पॉप अप मार्केट से महिलाओं में बढ़ेगा आत्म विश्वास

पॉप अप मार्केट में लगे स्टॉल देखते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल।
पॉप अप मार्केट में लगे स्टॉल देखते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल।
ऋषिकेश। महिला सशक्तिकरण एवं नए उद्यमी महिलाओं को प्रोत्साहित किए जाने के लिए पॉप अप मार्केट के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मार्केट के माध्यम से कई उद्यमी महिलाओं और संस्थाओं की ओर से अपने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।

रेलवे रोड स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वरोजगार की भावना पैदा करने की दृष्टि से पॉप अप मार्केट का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। इसके साथ ही पॉपअप मार्केट सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा का कार्य करेगा। कार्यक्रम संयोजक रश्मि जौरा ने बताया कि पॉप अप मार्केट में गांव से आई हुई महिलाओं को अपना कौशल दिखाने के लिए एक मंच प्रदान किया गया है। इस मंच से महिलाओं में स्वावलंबन की भावना एवं आत्मविश्वास को जागृत करना है। शहेल उनियाल ने प्राणिक हीलिंग की जानकारी महिलाओं को दी। उन्होंने कहा कि प्राणिक हीलिंग द्वारा लाइलाज बीमारियों का उपचार किया जाता है। उन्होंने प्राणिक हीलिंग का निशुल्क कैंप लगाने की भी बात कही। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक रश्मि जौरा, राकेश अग्रवाल, शशिप्रभा अग्रवाल, सीमा रानी, सौरभ बंसल, बीना पुंडीर, मंजू गुप्ता, श्रुति पराशर, रोमा नारंग, उमा शर्मा, शैलेंद्र सेमवाल, नितिका नारंग आदि मौजूद रहे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *