जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु के अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जनपद के दिव्यांग मतदाताओं के लिए सजग पंजीकरण एवं निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम बनाये जाने में आने वाली बाधाओं के चिन्हिकरण, निराकरण, क्रियान्वयन व अनुश्रवण समस्या के निराकरण हेतु बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु के अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जनपद के दिव्यांग मतदाताओं के लिए सजग पंजीकरण एवं निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम बनाये जाने में आने वाली बाधाओं के चिन्हिकरण, निराकरण, क्रियान्वयन व अनुश्रवण समस्या के निराकरण हेतु बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार गोयल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराया कि वर्तमान में जनपद में कुल 2286 दिव्यांग मतदाता है जिसमें 267 नेत्र से, 184 बोलने से, 488 चलने एवं 1347 अन्य रूप से दिव्यांग मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 एवं स्थानीय निर्वाचन में भी दिव्यांग मतदाताओं को मतदेय स्थलों तक लाने एवं ले जाने के लिए डोली आदि की व्यवस्था की गयी थी जिससे दिव्यांग मतदाताओं द्वारा सुगमता पूर्वक अपने मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मताधिकारी का प्रयोग कर पाये थे, जिसे वर्तमान में और अधिक व्यापक रूप से किया जाना आवष्यक हैं। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि वे बीएलओ एवं समाज कल्याण विभाग के माध्यम से बूथवार दिव्यांग मतदाताओ की सूची का अद्यतन रूप में मैपिंग करना सुनिष्चित करें, जिसमें इस बात पर विषेश बल दिया जाय कि ऐसे दिव्यांग मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची मे अभी तक किसी कारणवष दर्ज नही हो पाया है,उनका चिन्हिकरण कर उनकी दिव्यांगता के प्रकार आदि को नोट करते हुए उनका जल्द से जल्द मतदात सूची में नाम दर्ज कराना सुनिष्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देष दिये कि षिक्षा एवं चिकित्सा विभाग भी दिव्यांग मतदाताओं एवं प्रकार का चिन्हिकरण करते हुए जल्द से जल्द उनकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करायंे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं को बाधा रहित वातावरण उपलब्ध कराये जाने के दृश्टिगत मतदेय स्थलों पर न्यूनतम आवष्यक सुविधायें अवष्यक उपलब्ध करायें जाय जिसमें व्हील चेयर, रैंप, डोली, पेयजल, षौचालय जैसे सुविधायें अवष्य रूप मंे उपलब्ध करायें जाय। उन्होंने मुख्य षिक्षा अधिकारी को निर्देषित करते हुए कहा कि बागेष्वर जनपद में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ऐसे मतदेय स्थलों को विकसित किये जाय जिसमें आयोग के मानकों के अनुरूप दिव्यांग मतदाताओं को दी जाने वाली समस्त सुविधायें उपलब्ध हों, इसके लिए ऐसे मतदेय स्थल का चयन किया जाय जिसमें अधिक से अधिक दिव्यांग मतदाता हो तथा इसके लिए संबंध में एक विस्तृत रणनीति का निर्माण करते हुए विस्तृत रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करायें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि वे यह सुनिष्चित करें कि दिव्यांगजनों के लिए मतदान स्थलों पर दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में दिव्यांगजनों को जानकारी हो इसके लिए दिव्यांगजनों मतदाताओं को जागरूक करने की आवष्यकता हैं जिसके लिए व्यापक प्रचारप्रसार किया जाय एवं दिव्यांग मतदाताओं के घरघर जाकर उनका चिन्हिकरण करते हुए उनकी दिव्यांगता के प्रकार आदि को नोट कर इसकी विस्तृत सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने कहा कि जिला प्रषासन इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि दिव्यांगजनों को मतदेय स्थलों पर बेहतर से बेहतर सुविधायें मिलें ताकि जनपद बागेष्वर के प्रत्येक दिव्यांग मतदाता भी सुगमता पूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बैठक में अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, सीएमओ बागेष्वर बी0एस0रावत, उपजिलाधिकारी बागेष्वर राकेष चन्द्र तिवारी, कपकोट प्रमोद कुमार, काण्डा योगेन्द्र सिंह, गरूड़ जयवर्द्धन षर्मा, मुख्य षिक्षा अधिकारी नरेष षर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी एन0एस0गस्याल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।
