80 की उम्र में भी ‘शूटिंग दादी’ के हौसले नहीं हुए कम, देखकर फैन हुए युवा

तुलाज इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स डे मीट में शूटिंग चैंपियन सिस्टर के नाम से लोकप्रिय चंद्रो व प्रकाशी तोमर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची। चंद्रो व प्रकाशी तोमर ने कहा कि निशानेबाज की आंख हमेशा लक्ष्य पर टिकी होती है।
उम्र का कभी खिलाड़ी पर कोई असर नहीं पड़ता। कहा कि उनकी आयु 80 वर्ष से अधिक है, लेकिन शूटिंग के प्रति उनका लगाव अब भी बरकरार है। प्रतियोगिता में ट्रोजन हाउस ओवरऑल चैंपियन बना।
कार्यक्रम में हॉर्स राइडिंग-शो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। जूनियर-सीनियर ब्वॉयज व गर्ल्स वर्ग में 200 मीटर रेस, ताइक्वांडो, स्पेशल शो, 100 मीटर फास्ट वॉक, बकेट रेस व कई अन्य प्रतियोगिताएं हुई।
