Spread the love

एनसीडीईएक्स ने लॉन्च किया कृषि वायदा सूचकांक, जानिए मुख्य बातें

कोलकाता: कृषि जिंसों के अग्रणी एक्सचेंज कमोडिटी एवं डेरेवेटिव्स एक्सचेंज ( एनसीडीईएक्स) ने रिटर्न आधारित कृषि वायदा सूचकांक ‘एग्रीडेक्स’ लॉन्च किया है. एक्सचेंज ने इसके लिए एनएसई इंडेक्सेज लिमिटेड के साथ समझौता किया है.

एनसीडीईएक्स ने एक बयान में कहा कि एग्रीडेक्स उसके प्लेटफॉर्म पर 10 सबसे लिक्विड कमोडिटीज के प्रदर्शन पर नजर रखेगा. लिक्विड कमोडिटीज से मतलब उन कमोडिटीज से है, जिनमें सबसे ज्यादा वॉल्यूम होता है.

एनसीडीईएक्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष कपिल देव ने एनएसई इंडेक्सेज के साथ इस समझौते की घोषणा करते हुए कहा कि हम हमेशा से ही कृषि क्षेत्र के लिए नए-नए उत्पाद लॉन्च करने में आगे रहे हैं. हमें एनएसई इंडेक्सेज लिमिटेड के साथ सहयोग कर बेहद खुशी हो रही है.

नया सूचकांक कृषि वायदा बाजार के लिये मजबूत संकेतक की तरह काम करेगा. निगरानी बढ़ने से कृषि वायदा कारोबार और पारदर्शी बनेगा और कृषि जिंसों के वायदा को लेकर व्यापारियों में भरोसा बढ़ेगा. एक्सचेंज ने कहा कि वह सेबी की मंजूरी मिलने पर एग्रीडेक्स में वायदा अनुबंध भी शुरू करेगा. ये अनुबंध सेबी के दिशानिर्देशों के अनुसार कैश सेटलमेंट पर आधारित होंगे. इससे कृषि जिंसों में कारोबार करने वाले कारोबारियों का जोखिम घटेगा.

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *