Spread the love

उत्तराखंड में पान मसाला के साथ मिलने वाले तंबाकू के पैकेट पर रोक

 

उत्तराखंड में पान मसाला के साथ अलग से मिलने वाले तंबाकू के पैकेट पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को औषद्यि प्रशासन आयुक्त नितेश कुमार झा की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में फिलहाल पान मसाला संग मिलने वाले तंबाकू के पैकेट पर एक साल तक प्रतिबंध रहेगा।

आदेश में कहा गया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम 2011 के तहत प्रदेश में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध है, बावजूद इसके प्रदेश में पान मसाला के साथ छोटे-छोटे पैकेट में तंबाकू बेचा जा रहा है। इसी को देखते हुए तंबाकू के पैकेट और निकोटिन युक्त गुटखा के निर्माण, भंडारण व बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *