Spread the love

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा- अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत, इंडस्ट्री के लिए निवेश का वक्त

  • 7-8% की आर्थिक विकास दर फिर से लौटेगी: के वी सुब्रमण्यन
  • ‘बड़ी कंपनियां सुनिश्चित करें कि एमएसएमई का भुगतान समय पर हो’

नई दिल्ली. मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रमण्यन ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का आधार काफी मजबूत है। इकोनॉमी में दोबारा 7-8% की ग्रोथ देखने को मिलेगी। इंडस्ट्री को निवेश शुरू कर देना चाहिए। इकोनॉमी में सुस्ती निवेश घटने की वजह से है।

सरकार अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिए सभी उपाय कर रही: सुब्रमण्यन
सुब्रमण्यन ने कहा कि कॉर्पोरेट्स को यह ध्यान रखना चाहिए कि मंदी में सस्ते कामगार मिल जाते हैं, इसलिए यह निवेश का वक्त है। यह लंबी अवधि के नजरिए से होना चाहिए। अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सरकार बेहतरी के लिए सभी उपाय कर रही है।

सुब्रमण्यन ने कहा कि बड़ी कंपनियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एमएसएमई का भुगतान समय पर हो सके। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा था कि बड़े कॉर्पोरेट्स के रिटर्न के मुताबिक उन पर एमएसएमई के 40 हजार करोड़ रुपए बकाया हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *