Spread the love

सबकुछ योजना के मुताबिक चला तो राशन की दुकानों में चना दाल की कीमत चार रुपये कम यानी 40 रुपये प्रति किलो हो सकती है। ऐसा ढाई फीसद मंडी शुल्क में रियायत मिलने से होगा। खाद्य महकमे ने कृषि विभाग को उक्त छूट देने के संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है। वहीं चालू माह अक्टूबर में सस्ता खाद्यान्न उपभोक्ताओं को तीन रुपये सस्ती चना दाल मिलेगी। केंद्र से कम कीमत पर राज्य को दाल मिली है। खाद्य महकमे ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री को भेजा है।उत्‍तराखंड में नवंबर में 40 रुपये प्रति किलो मिलेगी चना दाल, पढ़िए पूरी खबर

केंद्र सरकार से चना दाल कम कीमत पर मिलने की वजह से चालू माह में प्रदेश के 23 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को राहत मिलने जा रही है। इस माह राशन की दुकानों पर चना दाल तीन रुपये सस्ती मिलेगी। इस महीने चना दाल 44 रुपये प्रति किलो के बजाय 41 रुपये प्रति किलो मिलेगी। केंद्र से दाल मिलने के बाद खाद्य महकमे ने उक्त संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री को भेजा गया है। खाद्य सचिव सुशील कुमार ने प्रस्ताव भेजने की पुष्टि की।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *