Spread the love

सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी फेसबुक और स्विट्जरलैंड का ईएसटी समूह दोनों भारतीय स्टार्टअप्स में निवेश करेंगे। फेसबुक ने तकनीकी स्टार्टअप को निवेश के लिए चुना है तो ईएसटी समूह का जोर वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र के स्टार्टअप में निवेश पर है। facebook and est group to invest 1770 crore rupees in indian startup

ईएसटी समूह ने शुक्रवार को बताया कि बिजनेस मॉडल और फिनटेक क्षेत्र से जुड़े भारतीय स्टार्टअप में अगले 18 महीनों के दौरान करीब 1,770 करोड़ रुपये का निवेश किए जाने की योजना है। समूह को भारतीय बाजार में तेजी आने का पूरा भरोसा है। उसका कहना है कि सुस्ती के इस दौर में बाजार को नए मौके उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

समूह के सीईओ व निदेशक सिंधू भास्कर ने कहा कि भारतीय बाजार की सबसे कीमती पूंजी वहां के बौद्धिक और शिक्षित नागरिक हैं और इनका इस्तेमाल समस्या वाले क्षेत्रों में नवोन्मेष के लिए होना चाहिए, जिसे बाद में पूंजी सृजन में बदला जा सकता है।

समूह की योजना पहले से मौजूद प्लेटफॉर्म में निवेश कर इसे बड़े इकोसिस्टम वाले प्लेटफॉर्म से जोड़ना है, जो अर्थव्यवस्था की वृद्धि को तेज करने में मददगार होगा। इसके अलावा वित्त बाजार, बैंकिंग संचालन, वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़ी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग और ब्लॉकचेन तकनीक में भी निवेश की योजना है।

दूसरी ओर, फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजीत मोहन का कहना है कि भारत की इंजीनियरिंग प्रतिभा को आगे लाने के लिए प्रौद्योगिकी क्षेत्र के स्टार्टअप में कंपनी निवेश करेगी। स्टार्टअप इकोसिस्टम पर आधारित कार्यक्रम में उन्होेंने कहा कि उनकी कंपनी नवोन्मेष के तहत देशभर की करीब 2 लाख महिला उद्यमियों को अपने साथ जोड़ रहा है, जो रोजगार बढ़ाने में मददगार साबित होेंगे। अभी कुल स्टार्टअप में महिला संस्थापकों की संख्या 9-10 फीसदी ही है, जिसे हम बढ़ाना चाहते हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *