Spread the love

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (हि.स.)। देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक, Blog single photoएचडीएफसी अगले छह माह में एक हजार ग्रामीण ऋण मेलों का आयोजन करेगा। इन मेलों का आयोजन 300 से अधिक जिलों में किया जाएगा, जो देशभर के करीब 6,000 गांवों को कवर करेंगे।
एक पारंपरिक गांव के मेले की तरह ग्रामीण ऋण मेला आस-पास के 5-6 गांवों के लोगों के लिए बैंक उत्पादों की पूरी श्रृंखला का उपयोग करने के लिए वन-स्टॉप शॉप होगा। इन मेलों में ग्रामीण उपभोक्ता ट्रैक्टर, ऑटो, दोपहिया और कृषि ऋण ले सकेंगे और चालू या बचत खाते खोल सकेंगे।
एचडीएफसी की इस घोषणा के बाद दोपहर बैंक के शेयरों में 72.60 रुपये या 6.05 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,272.70 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूंजीकरण 6,96,264.12 करोड़ रुपये है।

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *