Spread the love

किसान अगले हफ्ते से पीएम-किसान पोर्टल पर खुद ही रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे

  • इस योजना के तहत किसानों को तीन किश्तों में सालाना 6000 रुपए मिलेंगे
  • पीएम-किसान पोर्टल के जरिए किसानों को भुगतान की जानकारी भी मिलेगी

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान सिद्धि योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपए लेने के लिए किसान अगले हफ्ते से सीधे पीएम-किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। भुगतान की जानकारी पता कर सकेंगे। पोर्टल के जरिए आधार सत्यापन भी कर पाएंगे। कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

किसानों को समय पर भुगतान मिले, यह सुनिश्चित कर रहे: अग्रवाल

अग्रवाल ने बताया कि सरकार अब तक 6.55 लाख किसानों को एक-दो किश्तें जारी कर चुकी है। विभिन्न राज्यों में किसानों को भुगतान मिला है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। राज्य सरकारों से भी क्रॉस चेक करने के लिए कहा है।

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान सिद्धि (पीएमकेएसएस) योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपए तीन किश्तों में दिए जाएंगे। यह 87,000 करोड़ रुपए की योजना है। अंतरिम बजट में इसका ऐलान किया था। पहले 2 हेक्टेयर तक जमीन वालों के लिए योजना का लाभ देने की शर्त रखी गई। मई में सभी किसानों को इसमें शामिल कर लिया


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *