Spread the love

ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, खाने को लेकर रेलवे ने लिया ये फैसला-Indian Railways Reservation Enquiry PNR Status Live Food Delivery in Train QR Codes Food Packaging Railway

नई दिल्ली. रेल (Railway) सफर के दौरान खराब या बासी खाने की शिकायतों को खत्म करने के लिए रेल मंत्रालय (Railway Ministry) नई शुरुआत करने जा रहा है. रेलवे ट्रेनों में यात्रियों को दिए जाने वाले खाने के पैकेट पर उस से संबंधित आवश्यक जानकारी के लिएक्यूआर कोड (QR Code) जरूरी होंगे. इसके लिए IRCTC नियम तैयार कर रहा है. इस नए सिस्टम को फेज वाइस तरीके से लागू किया जाएगा.

रेल के खाने पर QR कोड जरूरी-रेल के खाने पर QR कोड जरूरी होगा. QR कोड से यात्रियों को खाने की जानकारी मिलेगी. इस कोड को स्कैन पर यात्री जान सकेंगे कि खाने की पैकिंग कब, कहां और कितने बजे हुई है. साथ ही खाने का सही दाम भी QR कोड से पता लग सकेगा. इससे मनमाना पैसा वसूलने पर लगाम कसेगी. ये भी पढे़ं: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, मिलेगा 78 दिनों का बोनस

यात्री जानें कैसा है उनका खाना

इससे पहले रेलवे ने खाने की गुणवत्ता और उसको बनाने वाले रसोइयों पर नजर रखने के लिए यात्रियों को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट पर अब खाना ऑर्डर करने से पहले किचन में बन रहे खाने को देखने की सुविधा उपलब्ध दी थी. इसके लिए रेलवे ने इस बनते हुए खाने की लाइव स्ट्रीमिंग वेबसाइट शुरू की है.

नो बिल, नो पेमेंट लागू

वहीं, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक और कदम उठाया था.  रेलवे ने यात्रियों के लिए No Bill, No Payment नीति को लागू किया था. ट्रेन अथवा रेलवे प्लेटफार्म पर यदि कोई विक्रेता आपको बिल देने से इंकार करता है तो आप को उसे पैसे देने की आवश्यकता नहीं है.

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *