छोटे कारोबारी कर रहे हैं वाॅट्सएप पर बिजनेस, ऐसे होता है कारोबार
नई दिल्ली. अभी तक आपको सिर्फ वाॅट्सएपका एक ही रोल पता होगा। वो है किसी से बात करने का। इसके अलावा व्हाट्सऐप कॉल तथा विडियो कॉल की फैसिलिटी भी देती है। इन सबके अलावा वाॅट्सएप पर छोटे व्यापारी कारोबार भी कर सकते हैं। अगर आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो वाॅट्सएप आपकी मदद भी करेगा। कई ऐसे छोटे कारोबारी जो यहां बिजनेस करके मोटी रकम कमा रहे हैं। ऐसे ही एक कारोबारी है फिश हैपी के संस्थापक पार्थ कुंडू। वे चैट विंडो की मदद से चुनिंदा विक्रेताओं से फिश खरीदकर सीधे आपके घर पर डिलीवरी कर देंगे और यही उनके कारोबार का यूएसपी है।
ऐसे होता है वाॅट्सएप पर कारोबार
कुंडू ने साल 2019 मेंवाॅट्सएप बिजनेस के लिए साइन किया। उन्होंने एक अखबार से बातचीत में बताया “एप से बिजनेस शुरू करते ही उन्हें काफी फायदा हुआ है। इसकी प्रमुख वजह तो यह भी है किवाॅट्सएप से यूजर पहले ही वाकिफ हैं।” अब कुंडू अपने कारोबार का 97% तक वाॅट्सएपसे ही कर रहे हैं। वे दिल्ली के चुनिंदा विक्रेताओं से मछली खरीदकर उसे ग्राहकों को बेचते हैं। दिल्ली-एनसीआर में कुंडू को महीने भर में 500 ग्राहक मिल जाते हैं। डेढ़ साल पहले कुंडू के पास करीब 300 ग्राहक थे। कुंडू की तर्ज पर कई छोटे कारोबारीवाॅट्सएप के चैट से अपना कारोबार बढ़ाने में जुटे हैं। छोटे कारोबारियों के लिए यह वास्तव में बेहतरीन टेक प्लेटफार्म है।
भारत में अब तक 10 लाख कारोबारीबिजनेस वाॅट्सएपपर रजिस्टर हो चुके हैं
वाॅट्सएप इंडिया के हेड अभिजीत बोस ने कहा, “ऐप की मदद से कारोबार करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें ग्राहक और सेवा देने वाले के बीच सीधा संवाद होता है।” भारत में अब तक 10 लाख कारोबारीबिजनेस वाॅट्सएपपर रजिस्टर हो चुके हैं।
