जनपद में मानसून एवं अतिवृश्टि के कारण विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं परिसम्पत्तियों की हुई क्षति के आंकलन के संबंध में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।
जनपद में मानसून एवं अतिवृश्टि के कारण विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं परिसम्पत्तियों की हुई क्षति के आंकलन के संबंध में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जलसंस्थान, विद्युत, षिक्षा आदि विभागों के अधीन हुई योजनाओं की क्षति की जानकारी ली। जिस पर अधि0 अभि0 लोक निर्माण विभाग कपकोट ने अवगत कराया है कि उनके अधीन 05 सड़के क्षतिग्रस्त हुई है जिन पर 03 करोड़ 36 लाख की क्षति हुई है जिसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अधि0अभि0 लोक निर्माण विभाग बागेष्वर ने कहा कि उनके अधीन 01 करोड़ 17 लाख की क्षति हुई है जिसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अधि0अभि0 पीएमजीएसवाई बागेष्वर ने कहा कि 02 सड़के क्षतिग्रस्त हुई है जिनकी 01 करोड़ 62 लाख क्षति हुई है। अधि0अभि0 पीएमीएसवाई कपकोट ने अवगत कराया है कि 06 सड़के क्षतिग्रस्त हुई है जिसमें 03 करोड़ 50 लाख की क्षति हुई है जिसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अधि0अभि0 सिंचाई ने अवगत कराया है कि उनके 55 लाख 25 हजार की योजनायें क्षतिग्रस्त हुई है तथा सिंचाई विभाग कपकोट की 19 योजनायें क्षतिग्रस्त हुई है जिसमें 01 करोड़ 80 लाख की क्षति हुई है, जिसके लिए 03 योजनाओं के प्रस्ताव उपलब्ध करा दिये गये है षेश प्रस्ताव तैयार किये जा रहे है। तथा मुख्य षिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया है कि षिक्षा विभाग के 05 स्कूल क्षतिग्रस्त हुये है जिसमें 70 लाख की क्षति हुई है। जिनके प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है इसी प्रकार अधि0अभि0 विद्युत ने अवगत कराया है कि उनके अधीन लगभग 25 लाख की लागत की योजनायें क्षतिग्रस्त हुई जिनका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जलसंस्थान के अधिकारी ने अवगत कराया कि उनके अधीन 23 योजनायें क्षतिग्रस्त हुई है जिसमें लगभग 47 लाख क्षति हुई है जिसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देष दिये है कि उनके अधीन जो भी योजनायें एवं परिसम्पत्तियों को क्षति हुई है उनका प्रस्ताव तत्काल उपलब्ध कराना सुनिष्चित करें ताकि संबंधित योजनाओं को षुरू करने के लिए धनराषि यथाषीघ्र स्वीकृत की जा सके। उन्होंने अधि0अभि0 लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी आदि विभागों को निर्देष दिये है कि उनके अधीन जो भी सड़के अत्यधिक वर्शा/भूस्खलन के कारण बन्द/अवरूद्ध हो रही है ऐसी सड़कों को तत्काल यातायात के लिए सुचारू किया जाय ताकि क्षेत्रवासियों को आवाजाही में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधि0अभि0 जलसंस्थान को भी निर्देष दिये है कि उनके अधीन जो भी योजनायें क्षतिग्रस्त है उन योजनाओं को तत्काल दूरूस्त कराये ताकि संबंधित क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई दिक्कत/परेषानी न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था टैंकरों के माध्यम से यदि पानी की स्पलाई की जानी है तो टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति करने के भी निर्देष दिये। उन्होंने अधि0अभि0 विद्युत को भी निर्देष दिये है कि उनके अधीन जो भी विद्युत लाईनें एवं ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुये है उनको प्राथमिकता के आधार पर तत्काल दुरस्त करना सुनिष्चित करें ताकि क्षेत्रवासियों को विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस.पांगती, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, उप जिलाधिकारी बागेष्वर राकेष चन्द्र तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एस.के.षाह, जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, मुख्य कृशि अधिकारी बीपी मोर्य, अधि0अभि0लोनिवि बोगष्वर उमेष चन्द्र पंत, कपकोट संजय पाण्डेय, पीएमजीएसवाई बागेष्वर राजेन्द्र प्रसाद, एडीबी चतुर लाल, मुख्य षिक्षा अधिकारी नरेष षर्मा, अधि0अभि0 विद्युत भाश्कर पाण्डे, अधि0अभि0 सिंचाई एस.के.जाॅन, अधि0अभि0 पेयजल निगम सीपीएस गंगवार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
