उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण सलाहाकार समिति की बैठक जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुर्इ।
उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण सलाहाकार समिति की बैठक जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुर्इ। ज्ञातब्य है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में माह जुलार्इ 2019 को राज्य आंदोलनकारी चिन्हिकरण सलाहकार समिति की बैठक आहूत की गयी थीए जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी से पुनरू आंदोलनकारियों की बैठक आहूत कर सभी आंदोलनकारियों को अपना पक्ष रखने एवं दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया गया थाए जिसके संदर्भ में जिलाधिकारी ने आंदोलनकारियों की भावनाओं को मद्देनजर रखते हुए पुनरू बैठक आयोजित कर आंदोलनकारियों को अपना पक्ष व अभिलेख प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। ज्ञातब्य है कि 19 व्यक्तियों के द्वारा उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी चिन्हित किये जाने के संबन्ध में मा0 उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है जिसके संबन्ध में मा0 उच्च न्यायालय के आदेशानुसार संबन्धित याचिकाकर्ताओं के आवेदन पत्रों पर चिन्हिकरण किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 22 अक्टूबरए 2008 को जारी शासनादेशानुसार उत्तराखण्ड़ राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हिकरण हेतु निम्न अभिलेखोध्दस्तावेज को आधार मानते हुए चिन्हित किया जाना है। चिन्हिकरण हेतु एलण्आइण्यूण् की रिपोर्टए पुलिस के अन्य अभिलेख यथा डेली डायरी के प्रासंगिक अंशए प्रथम सूचना रिपोर्ट एफण्आर्इण्आरण्द्ध जिस रूप में भी दर्ज होए चिकित्सालय संबन्धी रिपोर्टए ऐसे अन्य अभिलेखो पर आधारित सूचनायें जिनकी प्रमाणिकता जिसकी पुष्टि की जाय के आधार पर राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हिकरण किया जाना है। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित आंदोलनकारियों के पक्ष को गम्भीरता से सुनते हुए एवं उनके द्वारा उपलब्ध कराये गये अभिलेखों के आधार पर आंदोलनकारियों को आस्वस्त किया गया है कि उनके द्वारा जो भी सुझाव एवं अभिलेखध्दस्तावेज उपलब्ध कराये गये है उन अभिलेखों का एक सप्ताह के भीतर गहनता से परीक्षण किया जायेगा। शासनादेशानुसार चिन्हित आंदोलनकारी के अभिलेख मानकों के अनुसार पूर्ण पाये जाते है तो उन पर गम्भीरता से विचार किया जायेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रिति प्रियदर्शनीए अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयलए उप जिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारीए काण्डा योगेन्द्र सिंहए कपकोट प्रमोद कुमारए गरूड़ जयवर्द्धन शर्माए पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशीए गोविन्द सिंह भण्डारीए पूरन चन्द्र पाठकए रेवाधर कनसेरीए रमेश चन्द्र पाण्डेयए गंगा सिंह पांगती सहित सभी आंदोलनकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।
