11 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक ष्ष्स्वच्छता ही सेवाष्ष् कार्यक्रम के अभियान
11 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक ष्ष्स्वच्छता ही सेवाष्ष् कार्यक्रम के अभियान का शुभारम्भ देश के प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी द्वारा सीधा प्रसारण दूरदर्शन एवं प्रमुख राष्ट्रीय चैनलो के माध्यम से किया गया। वही आज जनपद के कृषि विज्ञान केन्द्र मटेला में सीधा प्रसारण के माध्यम से जनपद के अधिकारियोध्कर्मचारियो ने मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारो को सुना। इस अवसर मा0 विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने सभी अधिकारियोध्कर्मचारियो व ग्रामीणों को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि ओडीएफ की तरह अपने परिवेश से प्लास्टिक कचरा को हटा कर प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त भारत का निर्माण करेगें। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत देशव्यापी कृत्रिम गर्भादान कार्यक्रम जो पूरे भारत वर्ष में चलाया जा रहा है उसके बारे में भी बताते हुये कहा कि हमें पशुपालन को बढावा देना होगा इससे जहां एक ओर हमें स्वालम्बन की ओर बढे़गे वही दूसरी ओर अच्छे नस्ल के पशुओं को पालना होगा ताकि उनसे जो दुध मिलेगा उसे पशुपालकों की आय में वृृद्धि होगी। मा0 विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि हम सब मिलकर एक संकल्प के साथ स्वच्छए स्वस्थ और सुन्दर भारत का निर्माण करने में सफल होगें। उन्होने कहा कि 11 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है जिसके तहत प्लास्टिक प्रदूषण के विषय पर जन जागृृति का अभियान पूरे मन से चलाया जायेगा। उन्होने कि इस सफाई मुहिम को एक जन आन्दोलन व जन सहभागिता से अपने परिवेश से प्लास्टिक कचरे के हर कूडे को एक नियत स्थान पर एकत्रित कर जनपद को प्लास्टिक मुक्त करने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में ष्ष्सिंगल यूज प्लास्टिकष्ष् के खतरे की जानकारी भी देना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि लोगो को 02 अक्टूबर को अपने गांव को प्लास्टिक कचरे से मुक्त बनाने के लिये प्रोत्साहित करें। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री द्वारा यह अपेक्षा की गयी है कि हम दीपावली तक प्लास्टिक कचरे से अपने गांवएशहरएविद्यालय परिवेश को मुक्त करने में सफल होगें। इस अवसर मा0 उपाध्यक्ष ने जल संरक्षण के लिये भी जन सहभागिता की बात कही। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है कि परिकल्पना को हमें साकार करना होगा। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस कार्यक्रम मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 रविन्द्र चन्द्राए कृृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डा0 एस0एस0 सिंहए डा0 उमा नौलियाए डा0 राजेश कुमारए डा0 राकेश मेरए नरेन्द्र कुमारए जे0सी0 जोशीए डी0सी0 तिवारीए सुरेन्द्र मेहताए संजय सिंह सहित अनेक पशुपालक व ग्रामीण उपस्थित थे।
