Spread the love

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हवालबाग के प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में प्रदेश का पहला आवासीय नशा मुक्ति केंद्र खुल गया है। 10 बेड के इस केंद्र में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रशिक्षक प्रभावितों को पंचकर्म, प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद सहित अन्य क्रियाकलापों से नशामुक्ति का प्रशिक्षण देंगे।

पहले ही दिन चार रोगियों का इलाज भी शुरू हो गया है। केंद्र के शुभारंभ मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने इसे जिला प्रशासन की अभिनव पहल बताया।

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि नशे के आदी लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिये केंद्र स्थापित किया गया है। शांतिकुंज के राम सिंह शर्मा और अशोक सिंह नशामुक्ति का प्रशिक्षण देंगे।

एसएसपी ददनपाल और सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. योगेंद्र कुमार सागर ने कहा कि नशे को रोकने के लिये तहसील स्तर पर टीमें गठित की गई हैं। वहां नोडल अधिकारी डॉ. अजीत तिवारी, सीएमओ डॉ. विनीता शाह, एसीएमओ डॉ. सविता ह्यांकि, डीडीओ केके पंत मौजूद रहे।
वहीं,  आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, बीडीओ पंकज कांडपाल, परियोजना प्रबंधक आजीविका कैलाश भट्ट, सहायक परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास मनविंदर कौर, एई नरेंद्र कुमार, सहायक नोडल अधिकारी नशा मुक्ति केंद्र अभिलाषा तिवारी, गायत्री परिवार के भीम सिंह अधिकारी, गणेश भट्ट, जवाहर सिंह, मोहन सिंह भी उपस्थित रहे।

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *