अनुमंडलीय दिव्यांग संघ का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में सांसद वीडी राम से उनके आवास पर जाकर मिला। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने दिव्यांगों को चलने फिरने में हो रही परेशानी से अवगत कराया। उन्होंने सांसद कोटे से इलेक्ट्रिक स्कूटी, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराने, छूटे हुए दिव्यांगों को अंत्योदय कार्ड, शौचालय बनवाने सहित अन्य मांग रखी। उनकी मांगों पर सांसद ने आश्वासन दिया है कि अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में उनकी सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। मौके पर अनुमंडलीय दिव्यांग संघ के अध्यक्ष के अलावा सगमा प्रखंड से सुमेर पासवान, राजेन्द्र विश्वकर्मा, केतार प्रखंड से रविकांत चंद्रवंशी, रमना प्रखंड से रविन्द्र कुमार, मेराल प्रखंड से संजय कुमार सहित अन्य दिव्यांग उपस्थित थे।
