Spread the love

महिंद्रा लाएगी सबसे छोटा NOVO ट्रैक्टर, खेती करने में होगी आसानी
Mahindra will bring the smallest NOVO tractor to be ease of farming
Mahindra NOVO Tractor फुली इलेक्ट्रिक है। जिसे रिमोट की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है।

नई दिल्ली: ऑटो मेकर महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने ट्रैक्टर सेगमेंट में एक बड़ा खुलासा किया है। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ऐलान किया को वो जल्द ही एकट्वॉय ट्रैक्टर लेकर आएंगे। उन्होंने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी।

छोटे किसानों को मिलेगा फायदा
आनंद महिंद्रा ने लिखा कि हमारी कंपनी जल्द महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर (Mahindra NOVO Tractor) लेकर आ रही है। इस ट्रैक्टर का आकार खिलौने जैसा होगा। लेकिन उपयोग के मामले में काफी उन्नत होगा। दरअसल इस ट्रैक्टर का फायदा छोटे किसानों को मिल सकता है। आनंद महिंद्रा की मानें तो यह ट्रैक्टर देश के युवा जो एग्रीकल्चर में योगदान दे रहे हैं, उनके लिए यह शानदार तोहफे की तरह है।

फुलीइलेक्ट्रिक ट्रैक्टर
Mahindra NOVO Tractor फुली इलेक्ट्रिक है जिसे रिमोट की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। यह एक 12V का इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है जिसमें 3 (फॉरवर्ड+ रिवर्स) गियर ट्रांसमिशन दिया गया है। इस ट्रैक्टर में स्पीड लॉक फंक्शन को भी शामिल किया गया है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *