जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गब्र्याल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सिंह कुंवर एवं संबंधित अधिकारियों के साथ जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गब्र्याल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सिंह कुंवर एवं संबंधित अधिकारियों के साथ प्रदेश मा. मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के दिनांक 05 अगस्त, 2019 को जिला चिकित्सालय पौड़ी में हंस फाउंडेशन के सौजन्य से स्थापित आई.सी.यू. कक्ष का लोकार्पण हेतु प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर उन्होंने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर लोकार्पण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल के परिसर एवं वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी व अव्यवस्थित रूप से रखे गये सामान/उपकरण तथा वार्ड में गंदी बैडसीट को देखते हुए नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अस्पताल परिसर एवं वार्डो में अनुकूलित सफाई रखने तथा पुराने गद्दे बैडसीट को तत्काल बदलने के निर्देश दिये, जबकि वार्डों में भर्ती रोगियों से नियमित सफाई के बारे में भी जानकारी ली, जिस पर रोगियों ने बताया कि वार्डों में नियमित की जाती है। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन स्थल में समुचित व्यवस्थायें दूरस्त रखने हेतु उपजिलाधिकारी पौड़ी सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय को निर्देशित किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी पौड़ी सदर मनीष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बी.एस. जंगपागी, प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सा डाॅ. आर.एस. राणा एवं हंस फाउंडेशन के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
