पर्यटन को बढावा देने के लिए मानसून मैराथन 2019 का आयोजन
जनपद में पर्यटन को बढावा देने के लिए तथा यहां पर विद्यमान नैसर्गिक सुन्दरता को वैश्विक मंच पर लाने हेतु जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गब्र्याल ने कवायद शुरू कर दी। इस हेतु पर्यटन विभाग के माध्यम विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रचारप्रसार किया जा रहा है, इससे पर्यटकों की चहल कदमी को बढ़ावा मिल सकेगा। इस हेतु जिलाधिकारी ने आज विकास भवन सभागार पौड़ी में संबंधित अधिकारी एवं होटल ऐसोशिएशन के साथ बैठक कर जनपद में पहला मानसून मैराथन 2019 के आयोजन की कवायद शुरू कर दी। दिनांक 04 अगस्त, 2019 को जनपद मुख्यालय पौड़ी में मानसून मैराथन 2019 का जिला प्रशासन एवं रन 2 लीव के सौजन्य से आयोजन किया जायेगा। जिसमें पुरूष वर्ग मैराथन हेतु 21 किलोमीटर तथा महिला वर्ग हेतु 10 कि.मी. दौड़ रखी गई है। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान से कांसखेत तक मानसून मैराथन 2019 का आयोजन 4 अगस्त, 2019 को किया जायेगा, जबकि दिनांक 03 अगस्त, 2019 को प्रातः 10ः00 बजे से रामलीला मैदान पौड़ी में पंजीकृत मानसून मैराथन 2019 के धावकों को टी शर्ट एवं चैस्ट नम्बर वितरित किये जायेंगे। कहा कि पुरूष वर्ग में प्रथम विजेता को 50 हजार तथा महिला वर्ग में प्रथम विजेता को 25 हजार की धनराशि नकद पुरस्कार के रूप में दी जायेगी। लगभग 02 लाख की धनराशि के पुरस्कार वितरित किये जायेंगे। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद पौड़ी में ऐसीऐसी चीजे एवं स्थान विद्यमान है, जो देशदुनिया की नजरों से दूर है। कहा कि हिमालय के वृहंगम दर्शन पौड़ी के अलावा किसी अन्य राज्य से नहीं होते है, जिसका प्रचारप्रसार के माध्यम से लोगों में यहां आने के लिए उत्साह जागृत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्षभर प्रत्येक सीजन में विभिन्न इवेंट्स का आयोजन किया जायेगा, जिससे पौड़ी को प्रकाश में लाया जा सके। कहा कि मानसून सीजन में मानसून मैराथन और शीतकाल में बर्ड वाचिंग, फोटोग्राफी, साईकिलिंग के आयोजन होंगे ताकि लोगों को वर्षभर हिमालय के दर्शन होते रहें। कहा कि मानसून मैराथन, बर्ड वाचिंग, होमस्टे, एंगलिंग, साईकिलिंग, फोटोग्राफी सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन पर्यटन विभाग के तहत किया जायेगा। उन्होंने जनपद में मानसून मैराथन 2019 के सफल आयोजन हेतु होटल एसोशिएशन के पदाधिकारियों को मैराथन में प्रतिभाग हेतु आने वाले प्रतिभागियों को रियायत दर पर ठहरने की सुविधा मुहैया कराने को कहा। उन्होंने कहा कि मानसून मैराथन में पुरूष, महिला एवं बच्चे प्रतिभाग कर सकेंगे, जिस हेतु उन्होंने शिक्षा विभाग, होटल एसोसिएशन, पर्यटन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को मानसून मैराथन 2019 हेतु प्रतिभागियों से पंजीकरण फार्म भरवाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने मानसून मैराथन प्रेमियों को आॅन लाइन फार्म भर कर पंजीकरण करने को कहा। रन 2 लीव के संचालक हरीश तिवारी ने कहा कि पौड़ी में पहली बार मानसून मैराथन 2019 के अन्तर्गत 06 श्रेणियां बनाई गई हैं, जिसमें पुरूष वर्ग हेतु 21 कि.मी. की दौड़ के लिए पुरूष वर्ग, सीनियर स्कूल बालक वर्ग व जूनियर स्कूल बालक वर्ग तथा महिला वर्ग हेतु 10 कि.मी. की दौड़ के लिए महिला वर्ग, सीनियर स्कूल बालिक वर्ग व जूनियर स्कूल बालिका वर्ग शामिल है। मैराथन में बाहरी देशों के लोग भी प्रतिभाग हेतु पहंुच रहे हैं। उन्होंने कहा कि टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथसाथ यहां के बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा सकता है, जिससे वे राष्ट्रीय, अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, रन 2 लीव के पदाधिकारी वीरेन्द्र हंयाकी, एपीडी सुनील कुमार, उपजिलाधिकारी पौड़ी योगेश सिंह मेहरा, साहसिक खेल अधिकारी के.एस. नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भण्डारी, डीटीडीओ निर्मल शाह, एलडीएम नन्द किशोर, मुख्य प्रबन्धक एसबीआई आशीष रावत, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बी.सी. बहुगुणा एवं संबंधित अधिकारी तथा होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
