अगर ढूंढ रहे हैं एक ऐसा बिज़नेस जहां पैसा लगाकर आप जल्दी मुनाफा कमा सकते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसा ही बताने जा रहे हैं. आजकल मार्केट में कई छोटे ब्रांड्स भी मिल्क प्रोडक्ट बनाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं. बटर, पैकेट दूध, पैकेट बंद दही, पैकेज्ड पनीर, घी और फ्लेवर्ड मिल्क बनाकर बेच सकते हैं. इस बिजनेस में कई बड़े ब्रांड हैं, जो करोड़ों का कारोबार कर रहे हैं. अगर आप भी ये काम शुरू करना चाहते हैं तो सरकार भी आपकी मदद करेगी.
मुद्रा स्कीम का मिल सकता है फायदा
मुद्रा स्कीम के तहत आपको मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोलने का मौका मिल सकता है. इस सरकारी स्कीम की मदद से आप सिर्फ 4 लाख रुपए निवेश कर यूनिट खोल सकते हैं. दिन प्रति दिन इन प्रोडक्ट्स की डिमांड बढ़ रही है. सही मार्केटिंग स्ट्रेटेजी का यूज कर आप भी एक नया ब्रांड बना सकते हैं. इस बिज़नेस को शुरू कर आप हर महीने 50 हजार रुपए मुनाफा कमा सकते हैं.
जरूरी है इतना स्पेस
1000 वर्गफुट की जगह होनी चाहिए. पैकेज्ड फूड बनाने के लिए पहले हेल्थ अथॉरिटी से लाइसेंस लेना जरूरी होगा. 500 लीटर प्रतिदिन दूध की जरूरत होगी. 500 लीटर कच्चे दूध की प्रॉसेसिंग की जा सकेगी, जिससे पैकेट वाला दूध, घी, दही, बटर और फ्लेवर्ड मिल्क तैयार किया जाएगा.
5.5 लाख रुपए मशीन लगाने पर खर्च
इसमें क्रीम सेपरेटर, पैकिंग मशीन, बॉटल कैपिंग मशीन, फ्रीज, कूलर, वेट करने वाली मशीन, ट्रे के अलावा कुछ और छोटी मशीनें होंगी. रॉ मैटेरियल पर 4 लाख सालाना का खर्च (दूध, चीनी, फ्लेवर और सॉल्ट शामिल हैं.) कुल खर्च: 16 लाख रुपए
ये भी पढ़ें: जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट
सिर्फ 4 लाख खर्च कर शुरू कर सकेंगे बिज़नेस
16 लाख रुपए खर्च में से आपको बिजनेस शुरू करने के लिए सिर्फ 4 लाख रुपए खर्च करना होगा. बाकी खर्च सरकार मुद्रा योजना के तहत टर्म कैपिटल लोन और वर्किंग कैपिटल लोन के रूप में मिलेगा. यूनिट शुरू होने पर होने वाली इनकम में से आप इन खर्चों का ब्याज भर सकते हैं.
50 हजार हर महीने नेट प्रॉफिट
प्रति दिन 500 लीटर या सालाना 1.5 लाख लीटर दूध की प्रॉसेसिंग से जितना प्रोडक्ट तैयार होगा, उससे सालाना टर्न ओवर 82 लाख रुपए तक हो सकता है. इसकी कुल प्रोडक्शन काॅस्ट 74 लाख रुपए होगी. इस लिहाज से सालाना 8 लाख रुपए आय होगी. इसमें से टैक्स आदि का खर्च (25%) काटने के बाद नेट प्रॉफिट 6 लाख रुपए सालाना होगा. इस लिहाज से हर महीने 50 हजार रुपए इनकम हो सकती है.
ये भी पढ़ें: इस काम के लिए मोदी सरकार आपको देगी 24 लाख रुपये!
