Spread the love

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर वॉइस ऑफ मीडिया उत्तराखंड ने पत्रकारों को दिलाया सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प

पत्रकार हितों की रक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए वैश्विक स्तर पर कार्य कर रहा है वॉइस ऑफ मीडिया संगठन : वेणीराम उनियाल

देहरादून। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर वॉइस ऑफ मीडिया उत्तराखंड की ओर से प्रदेश के समस्त पत्रकार बंधुओं को सच्ची, निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं मीडिया कर्मियों ने पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करने तथा पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।

अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप काले जी के निर्देशानुसार फोन के माध्यम से संगठन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष वेणीराम उनियाल ने प्रदेश के पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वॉइस ऑफ मीडिया संगठन केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों, सुरक्षा और हितों की आवाज है। यह संगठन पूरे विश्व में पत्रकारों के हितों के लिए कार्य कर रहा है और प्रत्येक सदस्य का भी यही मूल उद्देश्य होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड के छोटे-बड़े, ग्रामीण, शहरी, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को एक मंच पर लाकर संगठन को मजबूत बनाया जाए। पत्रकार चाहे किसी बड़े मीडिया संस्थान से जुड़ा हो या किसी छोटे समाचार पत्र अथवा डिजिटल प्लेटफॉर्म से, उसके सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है।

वेणीराम उनियाल ने स्पष्ट किया कि वॉइस ऑफ मीडिया की संगठनात्मक प्रक्रिया निःशुल्क है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को आर्थिक बोझ में डालना नहीं, बल्कि उन्हें एकजुट कर उनके अधिकारों, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से आवाज उठाना है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। ऐसे में पत्रकारों की जिम्मेदारी केवल समाचार प्रकाशित या प्रसारित करना नहीं, बल्कि सच को सामने लाना, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाना और समाज को सही दिशा देना भी है। पत्रकारिता की विश्वसनीयता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए किसी भी दबाव, प्रलोभन या व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता करना हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने प्रदेश के सभी पत्रकार साथियों से आह्वान किया कि वे संगठन से जुड़ें, आपसी मतभेद भुलाकर पत्रकार एकता को मजबूत करें और वॉइस ऑफ मीडिया के मूल मंत्र को जन-जन तक पहुंचाएं।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के इस अवसर पर वॉइस ऑफ मीडिया उत्तराखंड ने संकल्प दोहराया कि पत्रकारों के हितों, सम्मान, अधिकारों और सच्ची पत्रकारिता की रक्षा के लिए संगठन सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

सच्ची पत्रकारिता, मजबूत पत्रकार एकता और पत्रकार हितों की रक्षा ही वॉइस ऑफ मीडिया का मूल मंत्र है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *