Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद भाजपा ने वैचारिक स्तर पर नक्सलवाद की चुनौती की बात कही, कांग्रेस ने सरकार पर आलोचकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

 SHABD,New Delhi, August 16,

अगस्त 16, नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। प्रधानमंत्री ने लाल किले से कहा कि देश को हथियार उठाने वाले नक्सलवाद के साथ ऐसी सोच से भी सतर्क रहना होगा, जो देश को कमजोर करने का काम करती है।

प्रधानमंत्री के बयान के बाद भाजपा ने कहा कि नक्सलवाद केवल जंगलों में हथियार लेकर घूमने वालों तक सीमित नहीं है। पार्टी के मुताबिक कुछ लोग विचार और प्रचार के जरिए भी देश विरोधी सोच को बढ़ावा देते हैं।

भाजपा ने कहा कि देश ने हिंसक नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है, लेकिन वैचारिक स्तर पर मौजूद चुनौतियों से भी सतर्क रहने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार अपने आलोचकों और असहमति की आवाज उठाने वालों को निशाना बनाने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रही है।

(बाइट- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी)


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *