Spread the love

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से ग्राहकों के लिए खास मोबाइल और इंटरनेट प्लान लॉन्च किए गए हैं।

 SHABD,Dehradun, August 14,

उत्तराखंड: स्वतंत्रता दिवस पर BSNL ने ग्राहकों के लिए लॉन्च किए खास मोबाइल और इंटरनेट प्लान

 उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से ग्राहकों के लिए खास मोबाइल और इंटरनेट प्लान लॉन्च किए गए हैं। हरिद्वार स्थित बीएसएनल महाप्रबंधक कार्यालय में अधिकारियों ने बेहद सस्ते और आकर्षक प्लानस के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक 4G नेटवर्क लांच होने के बाद बीएसएनल में ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और लोग सस्ती सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार और उसके आसपास के क्षेत्र में नेटवर्क को बेहतर बनाए जाने के लिए बीएसएनल लगातार कार्यरत है, जिसका फायदा आने वाले समय में ग्राहकों को होगा। अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग प्लान लॉन्च किए गए हैं।

बाइट – रमेश चंद्र, प्रधान महाप्रबंधक, बीएसएनएल  


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *