पीआईबी देहरादून ने सभी नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराने का आह्वान किया ।
SHABD,Dehradun, August 14,
उत्तराखंड: पीआईबी और आकाशवाणी-दूरदर्शन के कार्मिकों ने लहराया तिरंगा
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) देहरादून की ओर से सभी नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराने का आह्वान किया गया है। हरिद्वार रोड स्थित प्रसार भारती परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल ने कहा कि हमारा तिरंगा-हमारा स्वाभिमान है और देश के लिए हमेशा अपना सर्वस्व अर्पण करने की अटूट प्रेरणा है। हम सब मिलकर हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को पुनः दोहराएं। उन्होंने दूरदर्शन देहरादून, आकाशवाणी व पीआईबी के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से इस अभियान को बढ़ावा देने और नागरिकों को गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
